ब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणितवित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI- रिपोर्टस्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र: तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री: अधिकारी से बोले ऑफिस छोड़िए मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत: पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व

जेमिमा-पूजा के दमदार प्रदर्शन से जीती भारतीय टीम, वेस्टइंडीज को 20 रन से रौंदा

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार जीत रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है. अब तक भारत ने आयरलैंड के अलावा...

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार जीत रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है. अब तक भारत ने आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान और अमेरिका को हराया है.

इस तरह भारत के 3 मैचों के बाद 6 प्वॉइंट्स हैं. लेकिन इन जीत के बावजूद टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. दरअसल, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इससे भारतीय टीम को अभी भले ही फर्क ना पड़े, लेकिन सुपर-8 राउंड में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने किया है निराश…

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ खराब फॉर्म बदस्तूर जारी रहा. पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए.

अमेरिका के खिलाफ भारतीय फैंस को विराट कोहली से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन पूर्व कप्तान ने निराश किया. अमेरिका के खिलाफ विराट कोहली पहली ही गेंद पर पवैलियन का रूख कर गए. इस तरह अब तक विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के 3 मैचों में महज 5 रन बना सके हैं. लिहाजा, भारतीय टीम के लिए विराट कोहली का खराब फॉर्म परेशानी का सबब बना हुआ है.

अब इन टीमों के खिलाफ खेलेगा भारत…

टीम इंडिया अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा के खिलाफ खेलेगी. भारत और कनाडा की टीमें 15 जून को आमने-सामने होगी. इसके बाद भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में अपने अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 24 जून को सेंट लूसिया में खेलेगी. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 राउंड मैच से पहले कनाडा के खिलाफ विराट कोहली फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं… अगर विराट कोहली कनाडा के खिलाफ रन बनाते हैं तो भारतीय फैंस के लिए सुपर-8 राउंड से पहले राहतभरी खबर होगी.

सृष्टि देशमुख

Author at saveranews.online

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top
Scroll to Top