ब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणितवित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI- रिपोर्टस्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र: तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री: अधिकारी से बोले ऑफिस छोड़िए मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत: पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व

नगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरना

मुजफ्फरपुर नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध होने के बावजूद शहर में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त होने का मुद्दा बैठक में जोरदार तरीके से उठा। जर्जर...

मुजफ्फरपुर नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध होने के बावजूद शहर में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त होने का मुद्दा बैठक में जोरदार तरीके से उठा। जर्जर सड़कें, टूटे स्लैब, खराब स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके बहिष्कार का नारा लगाया और बाद में बैठक कक्ष में ही जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।

बैठक शुरू होते ही पार्षद अपनी सीटों से उठकर बीच में आ गए और शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने लगे। पार्षदों का कहना था कि निगम के पास पर्याप्त राशि होने के बावजूद वार्डों में जरूरी काम नहीं हो रहे हैं। इससे उन्हें लगातार जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। हंगामे के दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त के बहिष्कार का नारा लगाया। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। इसके बावजूद पार्षद अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पार्षदों ने कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराना चाहते हैं, लेकिन निगम स्तर से योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहल नहीं हो रही है। उनका आरोप था कि काम कराने के लिए बार-बार कहने के बावजूद योजनाएं फाइलों में अटकी हुई हैं। एक वार्ड पार्षद ने कहा कि ऐसा बोर्ड उन्होंने कहीं नहीं देखा है, इसलिए आज की बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं।

सृष्टि देशमुख

Author at saveranews.online
📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top
Scroll to Top