ब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणितवित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI- रिपोर्टस्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र: तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री: अधिकारी से बोले ऑफिस छोड़िए मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत: पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व

‘कोई बेवकूफ ही ऐसा करेगा’, कतर से बोइंग 747 विमान गिफ्ट मिलने पर ट्रंप का चौंकाने वाला जवाब

डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। ट्रंप अपने इस दौरे में कतर भी जाएंगे। ट्रंप के कतर दौरे से पहले वहां की सरकार ने अमेरिका को एक आलीशान बोइंग 747 विमान गिफ्ट देने का एलान किया...

डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। ट्रंप अपने इस दौरे में कतर भी जाएंगे। ट्रंप के कतर दौरे से पहले वहां की सरकार ने अमेरिका को एक आलीशान बोइंग 747 विमान गिफ्ट देने का एलान किया है। इसके बाद से अमेरिका में उस गिफ्ट की खूब चर्चा है। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर बयान दिया है और कहा है कि कोई बेवकूफ ही होगा, जो इसे स्वीकार नहीं करेगा। 

सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि ‘बोइंग 747 अमेरिकी वायु सेना/ रक्षा विभाग को उपहार स्वरूप दिया जा रहा है, न कि मुझे। यह एक ऐसे देश कतर ने गिफ्ट किया है, जिसकी हमने कई वर्षों तक सफलतापूर्वक रक्षा की है। हमारी सरकार द्वारा इस विमान को अस्थायी तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक हमारा खुद का नया बोइंग विमान तैयार नहीं हो जाता। जिसे मिलने में बहुत देरी हो रही है।

ट्रंप ने कहा कि ‘क्यों हमारी सेना को, करदाताओं को करोड़ों डॉलर का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाए, जबकि हमें एक ऐसे देश से यह बतौर उपहार मिल रहा है, जिसके लिए हमने अच्छा काम किया है।

यह एक बड़ी बचत है और इस बचे हुए पैसे का हम अमेरिका की बेहतरी में इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई बेवकूफ ही होगा, जो इस उपहार को स्वीकार नहीं करेगा।’ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ‘इस सरकार को मिला कोई भी दान, कानून के तहत ही लिया जाएगा।’

सृष्टि देशमुख

Author at saveranews.online

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top
Scroll to Top