— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणितवित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI- रिपोर्टस्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र: तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री: अधिकारी से बोले ऑफिस छोड़िए मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत: पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व
— Advertisement —
Advertisement

नर्सिंग स्टूडेंट्स का हंगामा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप; सड़क जाम कर बोले- कॉपियां दोबारा जांचें

समस्तीपुर जिले के लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के छात्रों ने संस्थान प्रबंधन पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जमकर बवाल किया। बीएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों...

समस्तीपुर जिले के लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के छात्रों ने संस्थान प्रबंधन पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जमकर बवाल किया। बीएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ के पास समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र परिणाम की निष्पक्ष समीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

गुरुवार को छात्र बड़ी संख्या में हरपुर एलौथ के पास मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। इसके बाद सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लिए छात्रों ने संस्थान प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी छात्र संस्थान के चेयरमैन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों के सड़क पर उतरने से समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। छात्रों का कहना था कि उनकी शिकायत का समाधान संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी में ही होना चाहिए।

सृष्टि देशमुख

Author at saveranews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top